बुलंदशहर, मार्च 9 -- एकेपी डिग्री कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई द्वारा सोमवार को गांव उस्मापुर में आयोजित द्वितीय एक दिवसीय शिविर में स्वयंसेविकाओं को ग्रामीण परिवेश को समझाया गया। स्वयंसेविकाओं ने सर्वप्रथम एनएसएस लक्ष्य गीत का गायन किया। इसके बाद बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें योगाभ्यासों का प्रशिक्षण दिया। शिविर के द्वितीय सत्र में स्वयंसेविकाओं ने गांव की समस्याओं और संसाधनों को जानने के लिए सर्वे किया। जिसके जरिए ग्रामीणों से उनकी आजीविका, स्वास्थ्य स्थिति, आधुनिक व प्राचीन कृषि पद्धति और नारी सशक्तिकरण आदि विषयों पर संवाद किया। वहीं गांव में जल की उपलब्धता, शिक्षा के स्तर और पशुपालन की विधियों का भी डेटा एकत्र किया। शिविर का समापन पर खेलकूद प्रतियोगिता भी कराई गईं। इस मौके पर महाविद्यालय की प...