देहरादून, मार्च 16 -- देहरादून। डीबीएस पीजी कॉलेज की एनएसएस इकाई की ओर से शिविर के पांचवें दिन प्रभात फेरी निकाली। वैदिक साधन आश्रम तपोवन में सात दिवसीय एनएसएस शिविर में डीबीएस कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ एके बियानी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को सृष्टि के सृजन के विषय में बताया कि सृष्टि में जीव का सृजन कैसे हुआ। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को ऋग्वेद के बारे विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ शीतल कनौजिया और डॉ बरखा कमल ने उनका स्वागत किया। दूसरे सत्र में साधना जयराज मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने स्वयंसेविकाओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान तपोवन आश्रम के सचिव प्रेम प्रकाश शर्मा, अंशिका, अदिति, कनक, शिवानी, आयुषी, कृतिका आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.