स्वयंसेवक सम्मेलन में तय हुई शिक्षा अभियान की रूपरेखा
रांची, जुलाई 26 -- रांची। नेक्सज्योति एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा आयोजित स्वयंसेवक सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, सामाजिक सेवा और युवा सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। पदाधिकारियों ने स्वयंसेवकों को वंचित व जरूरतमंद बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। आगामी शिक्षा अभियानों, जनजागरुकता और कौशल विकास कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम में आकाश दुबे, शिव नारायण कुमार, गगन महतो, आशीष कुमार, विवेकानंद व स्वयंसेवक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.