बुलंदशहर, मार्च 19 -- राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय शिविर का समापन समारोह अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। गुरुवार को डीपीबीएस कालेज में प्राचार्य प्रो. जीके सिंह के निर्देशन में समापन समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों को समाज के प्रति उत्तरदायी नागरिक बनने की आवश्यकता है। बच्चों को अनुशासन एवं मेहनत के महत्व को भी डाक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन दर्शन के माध्यम से प्रस्तुत किया। स्वयंसेवकों ने शिविर के अपने अनुभव साझा किए, जिसमें उन्होंने सामाजिक कार्यों से प्राप्त सीख, टीमवर्क, अनुशासन एवं जनजागरूकता के महत्व को रेखांकित किया। डा सोहन आर्य एवं डा हरेंद्र कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का यह शिविर विद्यार्थियों में सेवा भाव, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं नेतृत्व क्षम...