चित्रकूट, जुलाई 8 -- चित्रकूट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव इला चौधरी ने पराविधिक स्वयं सेवकों के साथ बैठक की। जिसमें अगले महीने 21, 22 व 23 अगस्त को आयोजित होने वाली सुप्रीमकोर्ट की विशेष लोक अदालत के संबंध में जानकारी दी गई। स्वयं सेवकों से लोक अदालत की सफलता के लिए अभी से जुट जाने पर जोर दिया गया। प्राधिकरण सचिव ने स्वयं सेवकों को अपने-अपने क्षेत्रों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर ऐसे परिवारों की पहचान करने के निर्देश दिए, जिनके मामले सुप्रीमकोर्ट में लंबित हैं। ताकि उनको आपसी सहमति से विवाद निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत से जोड़ा जा सके। कहा कि विशेष लोक अदालत के माध्यम से बिना अतिरिक्त खर्च और लंबी न्यायिक प्रक्रिया के पुराने विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान संभव है। यह भी पढ़ें- मुफ्त कानूनी सेवा देना ही डालसा का लक्ष्य:पीएलवी प्राधिकरण...