लखनऊ, मई 25 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने सरस्वती विद्या मंदिर, निराला नगर में चल रहे प्रथम वर्ष के प्रशिक्षियों के शिविर में लगभग 250 प्रतिभागियों के साथ दिनभर चले सत्रों में हिस्सा लिया। सोमवार को उनके दिन की शुरुआत सुबह स्वयंसेवकों के साथ शाखा से हुई। उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित भी किया। भागवत शाम को भी शाखा में शामिल हुए。 यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव में जातीय गोलबंदी की काट खोजने लखनऊ पहुंचे मोहन भागवत, 2027 में संघ पर बड़ा दारोमदारसंघ प्रमुख का दौरा संघ प्रमुख गत दिवस तीन दिवसीय दौरे पर राजधानी पहुंचे थे। वे जमीनी स्तर के स्वयंसेवकों के लिए आयोजित क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर 'कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम (सामान्य)' में भाग लेने आए हैं। भागवत ने शिविर में शामिल प्रशिक्षुओं के लिए 'बौद्धिक' सत्र, संवाद कार्यक्रम...