मैनपुरी, मार्च 13 -- भोगांव। नगर के मैनपुरी रोड स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में नेशनल पीजी कॉलेज के एनएसएस शिविर के पांचवें दिन छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। शुक्रवार को कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आदित्य कुमार गुप्ता के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने स्थानीय लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसके निमेष ने शिक्षकों और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि थोड़ी सी जागरूकता से हम गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। उन्होंने जोर दिया कि हमें अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखना चाहिए और गंदगी जमा नहीं होने देनी चाहिए। शिविर में डॉ. गौरव कुमार, डॉ. कीर्ति गुप्ता, डॉ. शिवानी मिश्रा, डॉ. सीमा सक्सेना, डा. अनु चौधरी, पूनम, महिमा, प्रतिपाल, विशाल, विनय आदि मौजूद रहे। डायट में शिक्षकों को सिखाए गए मानवीय मूल्यभोगांव। डाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.