लखनऊ, फरवरी 12 -- श्री जय नारायण मिश्र पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों की ओर से एक दिवसीय शिविर का आयोजन हुआ। कैंप का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर केके शुक्ला ने किया। इस दौरान उन्होंने वृक्षारोपण भी किया। शिविर में अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर हिलाल अहमद ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण और प्लास्टिक के प्रयोग कम करने के लिए प्रेरित किया। स्वयंसेवकों ने स्वच्छता और पर्यावरण बचाने की शपथ भी ली। दूसरे सत्र में प्रो. बलवंत सिंह ने व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के व्यावहारिक पहलुओं पर बात करते हुए स्वयंसेवकों को बहुमूल्य सुझाव दिए। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनीता राठौर, डॉ. केके शुक्ला और डॉ. मानसमणि तिवारी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.