प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 21 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। पीबीपीजी कॉलेज सिटी में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने रैली निकालकर पौधरोपण व संक्रामक रोगों के प्रति जागरूक किया। टोलियों में बंटे आशुतोष गुप्ता, परीक्षा, प्रतीक्षा, दिव्यांशी, प्रशांत, अंजली, आकृति तिवारी, आरती आदि स्वयंसेवकों ने अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर पौधरोपण के प्रति जागरूक किया। संक्रामक रोगों से बचने के उपाय बताए। स्वच्छता, टीकाकरण, मास्क की उपयोगिता बताई। मोहल्लों में जागरूकता के पोस्टर चिपकाए। द्वितीय सत्र में कार्यक्रमाधिकारी डॉ. वंदना सिंह, अजय कुमार सिंह, डॉ.पवन कुमार सिंह, डॉ.शिव प्रताप सिंह ने विचार रखे। इस दौरान अशोक मौर्य, गोविंद रावत, उपमन्यु शुक्ल, श्याम लाल मौर्य आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.