स्वयंसेवकों ने सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
बहराइच, मार्च 19 -- बहराइच,संवाददाता। किसान पीजी कॉलेज के एनएसएस की ओर से तीन गांवों में गुरुवार को स्वच्छता अभियान चलाया। सड़कों व गलियों को साफकर लोगों को स्वच्छता से होने वाले फायदे के बारे में स्वयंसेवकों ने बताया। बेतरतीब कूड़े फेंकने से मच्छरजनित बीमारियों से बचाव का तरीका भी सुझाया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ नीरज कुमार पांडेय ने कहा कि लोगों को अपनी शगल में स्वच्छता का शामिल करना चाहिए,तभी स्वस्थ जीवन की परिकल्पना सार्थक होगी। चित्तौरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिसई हैदर,चयनपुरवा व सिलौहा में राष्ट्रीय सेवा योजना की अलग-अलग टीमों ने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने घरों से निकलने वाले नियमित कू़ड़े को एक निर्धारित स्थान पर एकत्र करने की सलाह दिया। कहा कि घर से दूर कूड़ा एकत्र कर निस्तारण की सुविधा होनी चाहिए। इस दौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.