सिद्धार्थ, मार्च 10 -- सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई इकाई, महारानी अहिल्या बाई होलकर इकाई एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इकाई के सप्तदिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस पर जनजागरण एवं स्वच्छता अभियान के साथ बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया। स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल की साफ-सफाई करने के बाद ग्राम संग्रामपुर में जनसंपर्क कर स्वच्छता, सेवा भाव एवं जनसहभागिता के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया। इस अवसर पर प्रो. सत्येन्द्र कुमार दुबे, डॉ. अरविन्द कुमार रावत, डॉ. विशाल गुप्त, डॉ. विमल चन्द्र वर्मा ने भी अपने विचार रखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...