संभल, मार्च 11 -- एमजीएम कॉलेज संभल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर के चौथे दिन मंगलवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता दिवस में आयोजित किया गया। प्रथम सत्र में यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल सचिन कुमार ने स्वयंसेवक और सेविकाओं को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट के प्रयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क पर छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। हेड कांस्टेबल दीपक कुमार ने सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न यातायात संकेतों और प्रतीकों को समझाया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नेमपाल सिंह ने साइकिल में लगे लाल, सफेद और पीले रेडियम चिन्हों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला और कहा कि ये चिन्ह रात में दुर्घटनाओं को रोकने में सहायक होते हैं। इस दौरान आकांक्षा सिंह, दीक्षा सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.