मेरठ, मार्च 6 -- स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय शिविर प्रारंभ किया गया। सर्वप्रथम स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया। प्रथम दिन विश्व शांति विषय पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। सभी ने आतंकवाद तथा विश्व में अनेक देशों के मध्य हो रहे युद्ध पर चिंता प्रकट की। प्राचार्य डॉ. महेश कुमार सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ किशोर कुमार, महीपाल सिंह,, अंजली,, परविंदर, अनुज कुमार,, अंकुर कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...