मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। हिंदू नव वर्ष (विक्रम संवत 2083) के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मुजफ्फरपुर महानगर इकाई की विभिन्न शाखाओं ने उत्सव का आयोजन किया। मौके पर स्वयंसेवकों ने घोष वादकों के साथ दामोदरपुर, बैरिया, सिकंदरपुर, इमलीचट्टी, एलएस कॉलेज, आरडीएस कॉलेज, पंखा टोली, दामूचक, मिठनपुरा, मोतीझील, कलमबाग रोड इलाके में पद संचरण किया। इससे पूर्व भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर संघ गान को गाया।इसके साथ ही स्वयंसेवकों ने संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का जन्मोत्सव भी मनाया। संघ के घोष वादकों ने इस दौरान अपनी प्रस्तुति भी दी। इसके अलावा साइंस कॉलेज शाखा, खुदीराम बोस फुटबॉल ग्राउंड शाखा, खादी भंडार गोशाला शाखा, मारवाड़ी हाई स्कूल शाखा, शिवालय शाखा लकड़ीढाई, महावीर फेज 2, अयाचीग्राम शाखा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.