दरभंगा, अप्रैल 13 -- राजीव रंजन झा दरभंगा। सीएम साइंस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर विचारगोष्ठी सह जागरूकता कार्यक्रम हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. निधि झा ने डॉ. आम्बेडकर के जीवन दर्शन, शिक्षा के प्रति उनके दृष्टिकोण तथा सामाजिक न्याय की स्थापना में उनके योगदान को रेखांकित किया।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में डॉ. आम्बेडकर के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। युवा पीढ़ी को उनके सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में काम करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. दिनेश प्रसाद साह ने कहा कि उनका जीवन संघर्ष, परिश्रम एवं संकल्प का अनुपम उदाहरण है। यह भी पढ़ें- स्वयंसेवकों ने मनाई आंबेडकर जयंती संचालन व स...