सिद्धार्थ, मार्च 2 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शोहरतगढ़ खंड व नगर के स्वयंसेवकों ने सोमवार को कस्बे के डोई नदी स्थित शिव मंदिर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने एक-दूसरे को अबीर का तिलक लगाकर बधाई दी और फागुआ गाकर त्याहार मनाई। होली मिलन समारोह प्रारंभ होने से पहले स्वयंसेवकों ने ध्वज लगाकर प्रणाम किया। इसके बाद जिला प्रचारक विशाल ने स्वयंसेवकों को बौद्धिक देते हुए कहा होली का त्यौहार रंगों का त्यौहार है। यह त्यौहार उसके लिए है जो रंग लगाने के बाद अपना रंग न बदले, यानि की बदले की भावना मन में न हो। इस त्यौहार में हम सभी एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर न सिर्फ बधाई देते हैं, बल्कि मन से मन को मिलाने का प्रयास करते हैं। इसमें हम सभी एक-दूसरे के प्रति अपनत्व का बोध कराते हैं। जिला प्रचारक ने भगवान नरसि...