मेरठ, मार्च 28 -- एएस पीजी कॉलेज मवाना में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों द्वारा 'पर्यावरण संरक्षण' विषय पर समाज को जागरूक करने के लिए रैली का आयोजन किया गया। प्रो. सचिन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह रैली सुभाष बाजार तक निकाली गई। एनएसएस अधिकारी डॉ. नीतू सिंह के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने पर्यावरण सम्बंधित नारे 'जहां हरियाली, वहां खुशहाली', 'पेड़ लगाओं पर्यावरण बचाओं', 'हम सब ने ये ठाना है पर्यावरण बचाना है', 'स्वच्छ भारत सुन्दर भारत' आदि नारे लगाए। डॉ. कुलदीप मलिक, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार, राजेश कुमार गोयल, नवीन कुमार, विष्णु, विपिन आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.