संभल, मार्च 10 -- शहर के एमजीएम कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर के तीसरे दिन महाराणा प्रताप पार्क हल्लू सराय में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कई पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में कोतवाली संभल की सब इंस्पेक्टर राखी चौधरी मौजूद रहीं। उन्होंने स्वयंसेवकों के साथ पार्क परिसर में पौधारोपण किया और पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है और इसके लिए छोटे-छोटे प्रयास भी बड़ा बदलाव ला सकते हैं। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में पर्यावरण संरक्षण विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें सब इंस्पेक्टर राखी चौधरी ने कहा कि लोग अपने घरों म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.