आरा, मई 11 -- आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई एसबी कॉलेज आरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई दो की ओर से पक्षियों के लिए दाना -पानी अभियान चलाया गया। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए सराहनीय और मानवीय पहल की मौजूद लोगों ने सराहना की। यह भी पढ़ें- सुरक्षाकर्मियों को बांटी ठंडे पानी की बोतलेंअभियान की शुरुआत प्रोग्राम ऑफिसर डॉ मनीषा कुमारी ने बताया कि महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने बेजुबान पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से 'दाना-पानी अभियान' की शुरुआत की। इस दौरान महाविद्यालय के परिसर में मिट्टी के बर्तन में दाना एवं पानी की व्यवस्था की गई। अभियान के तहत कॉलेज परिसर के विभिन्न पेड़ों और छायादार स्थानों पर मिट्टी के बर्तन (सकोरे) बांधे गए। स्वयंसेवकों ने इन बर्तनों में स्वच्छ पानी और अनाज भरा, ताकि ...