संभल, मार्च 21 -- विकासखंड पंवासा के मनोरमा राघव आदर्श इंटर कॉलेज शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के छठवें दिन स्वयंसेवकों ने प्रथम सत्र मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। साथ ही लोगों को चुनाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उसके महत्व को बताते हुए वोटिंग वाले दिन सारे काम छोड़कर आपना वोट अवश्य देने की अपील की। शिविर के द्वितीय सत्र में मतदान का महत्व विषय में जिला पंचायत सदस्य अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि हमारा देश संविधान से चलता है। इसमें एक-एक वोट का बहुत महत्व होता है। 18 साल उम्र के सभी नवयुवक युवतियां अपना वोट अवश्य बनवाएं और राष्ट्र हित में अपना योगदान अवश्य दें। इस दौरान प्रधानाचार्य संजीव यादव, सुभाष चंद्र सिंह, दिनेश यादव, अर्जुन सिंह यादव, जीतपाल यादव, शिवम राघव, रजनेश यादव, अरुण कुमार, लव कुमार, वीरेंद्र गांधी आदि म...