बागपत, फरवरी 24 -- बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की विभिन्न इकाईयों के रासेयो शिविर में मंगलवार को कई तरह की गतिविधियों में शामिल होकर स्वयंसेवकों ने लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमृत कुमार गुप्ता एवं डॉ. अमित नागर के संयुक्त निर्देशन में सात दिवसीय शिविर के चतुर्थ दिवस का शुभारंभ सूर्य नमस्कार एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। शिविर स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जनसंख्या जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर संदेशपरक बैनर और पोस्टर के साथ स्वयंसेवकों द्वारा पटेल नगर कॉलोनी एवं डूडा कॉलोनी से ट्रैकिंग करते हुए खड़खड़ी गांव तक जागरूकता रैली निकाली गई। बौद्धिक सत्र में डॉ. राजेश कुमार गुप्ता एवं डॉ शिव कुमार ने जनसंख्या एवं संसाधन जागरूकता विषय पर व्याख्यान दिए। वहीं कार्यक्रम अधिकारी सरिता के नेतृत्व में त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.