महाराजगंज, फरवरी 5 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय चौक बाजार में एनएसएस स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। जन जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें गगनभेदी नारों के माध्यम से आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य लेफ्टिनेंट डॉ. रामपाल यादव ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल उद्देश्य छात्र-छात्राओं में सेवा भाव जागृत करना है। इसी क्रम में समाज को जागरूक करने का कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए यह अत्यंत आवश्यक है कि हम स्वयं भी सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनीषा त्रिपाठी एवं कृष्ण कुमार प्रजापत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.