शाहजहांपुर, फरवरी 28 -- ईश्वरी प्रसाद रामकली देवी महाविद्यालय निगोही में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. जिलेदार ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशुतोष राजपूत ने एनएसएस के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और स्वयंसेवकों को शपथ दिलाई। समारोह के बाद स्वयंसेवक ग्राम विरासिन पहुंचे, जहां महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जागरूकता अभियान चलाया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को ई. दीपशिखा राजपूत ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में वीरेश वर्मा, अवधेश मौर्य, रूप प्रताप मौर्य सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.