आरा, अप्रैल 4 -- आरा, निज प्रतिनिधि । राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) जगजीवन कॉलेज इकाई की ओर से आयोजित सात दिवसीय आवासीय शिविर के चौथे दिन समाज सेवा की मिसाल पेश की गई। शिविर के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने चंदवा गांव स्थित हरिजन टोली में पहुंचकर जरूरतमंद लोगों के बीच कपड़ों का वितरण किया। इस सेवा अभियान का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक सहायता पहुंचाना और उनमें अपनापन का भाव जगाना रहा। अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. आभा सिंह ने की। कार्यक्रम पदाधिकारी जुली कुमारी के नेतृत्व में स्वयंसेवकों की टीम ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ कार्य किया। वितरण से पहले सभी कपड़ों को साफ-सुथरा कर व्यवस्थित रूप से पैक किया गया, ताकि लाभार्थियों को सम्मानजनक तरीके से सहायता मिल सके। इस दौरान 200 से अधिक पहनने योग्य कपड़े दिहाड़ी मजदूरों, बुजुर्गों और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.