स्वयंसेवकों ने किया स्वैच्छिक श्रमदान
गोरखपुर, सितम्बर 24 -- गोरखपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के मौके पर महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जंगल धूसड़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की हिन्दुवासूर्य महाराणा प्रताप इकाई एवं गुरु गोरखनाथ इकाई ने स्वैच्छिक श्रमदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. मनीष कुमार त्रिपाठी ने किया। प्राचार्य के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने मुख्य भवन, विज्ञान भवन, पुस्तकालय, लॉन, वाहन स्टैंड, मार्गों एवं कार्यालय परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई और व्यवस्थित रख-रखाव के लिए श्रमदान किया। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी हरिकेश कुमार यादव एवं पुष्पा निषाद मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Roorki News: स्थापना दिवस पर स्वयंसेवियों ने लगाए पौधे यह भी पढ़ें- Roorki News: स्वच्छता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.