सिद्धार्थ, अप्रैल 26 -- सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नौगढ़ नगर के बुद्ध प्रभात शाखा का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें स्वयंसेवकों ने दैनिक शाखा में होने वाले कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया। सह जिला कार्यवाह मनोज ने बताया कि शाखा को संघ की आत्मा माना जाता है, जहां से वैचारिक शिक्षा और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा मिलती है। शाखा का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, अनुशासन, देशभक्ति और चरित्र निर्माण के संस्कार डालना है। कार्यक्रम में जिला संपर्क प्रमुख वशिष्ठ,नगर प्रचारक अरुणेश, नगर कार्यवाह अभय, संतोष, वीरेंद्र, प्रदीप, शालिक राम,ईश्वर देव, बालकृष्ण, राम सेवक, सुरेश राव, बलवंत आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.