नैनीताल, मार्च 21 -- नैनीताल। डीएसबी परिसर के एनएसएस का शिविर ग्राम अधौरा में जारी है। शनिवार को स्वयंसेवियों को वनों का महत्व समझाया गया। ग्रामीण स्वच्छता शिविर के छठे दिन वनस्पति विभाग के प्रो. ललित तिवारी ने शिक्षार्थियों और स्वयंसेवकों को बताया कि जीवन में हमेशा सकारात्मक रहें और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से आकलन करें। शिविरार्थियों ने 50 कट्टे कूड़ा एकत्र कर उसका निस्तारण किया। साथ ही पदम और बांज का पौधा रोपकर हरित पृथ्वी का संदेश दिया। यहां उपनिदेशक युवा विभाग डोल्वी तेवतिया, कार्यक्रम अधिकारी प्रो. शशि पांडे, डॉ. मनोज बाफिला, डॉ. संदीप मंडोली, डॉ. हिमानी जलाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.