आगरा, दिसम्बर 6 -- अपर जिलाधिकारी (नगर) और प्रभारी नागरिक सुरक्षा यमुनाधर चौहान ने 63वें नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के अवसर पर नागरिक सुरक्षा प्रभाग कार्यालय कमला नगर, मोतिया की बगीची जीवनी मंडी रोड पर ध्वजाउत्तोलन करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने नागरिक सुरक्षा निदेशालय से प्राप्त शपथ, सभी कार्मिकों एवं अवैतनिक स्वयंसेवकों को दिलाई। उप मुख्य वार्डेन एवं सहा उपनियंत्रक ने नागरिक सुरक्षा निदेशालय से प्राप्त महानिदेशक एवं निदेशक नागरिक सुरक्षा के संदेश को पढ़कर सुनाया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि नागरिक सुरक्षा के वार्डेन प्रशासन के साथ शांति व्यवस्था ड्यूटी में प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं। निष्काम कार्य एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने स्वयंसेवकों को सराहनीय कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए। नागरिक सुरक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.