प्रयागराज, फरवरी 27 -- इलाहाबाद डिग्री कॉलेज के कीडगंज परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन शुक्रवार को योग सत्र आयोजित किया गया। योग प्रशिक्षक केके शर्मा ने स्वयंसेवकों को नियमित योग के लाभ बताए। बौद्धिक सत्र में प्रो. मार्तण्ड सिंह ने एनएसएस के महत्व बताया। इस अवसर पर अनुराधा शर्मा, प्रो. मालती, प्रो. अरविन्द मिश्र, डॉ. राजेंद्र कुमार, डॉ. प्रभात रंजन सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...