मेरठ, मार्च 9 -- स्वामी कल्याण देव डिग्री कालेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग का महत्व बताया और सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, मंडूकासन, वर्जासन, ताड़ासन, कपालभाति आदि योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया। प्राचार्य डॉ. महेश कुमार सिंह ने योगगुरु स्वामी कर्मवीर की प्रेरणा से अनेक आसनों के बारे में बताया तथा सभी को प्रतिदिन योग करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान जीवन शैली के कारण हमारे शरीर में अनेक रोग उत्पन्न हो रहे है। जिन्हें प्रतिदिन योग करके ही दूर किया जा सकता है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. किशोर कुमार ने संस्कृति के अनुसार जीवन जीने तथा प्रतिदिन योग आदि करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि योग भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग रहा है तथा संपूर्ण विश्व को भारतीय मनीषियों की अनुपम देन है। ...