बरेली, मार्च 16 -- जगतपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय के एनएसएस प्रथम व द्वितीय इकाई के स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया। सभी ने योगाभ्यास करने के बाद सड़क सुरक्षा के लिए पोस्टर बनाए व स्लोगन लिखे। यात्री कर अधिकारी रमेश चंद्र प्रजापति ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, लाइसेंस समेत अन्य यातायात नियमों के बारे में बताया। कहा कि सड़क को जेब्रा क्रॉसिंग से ही पैदल पार करें। शराब पीकर गाड़ी न चलाएं। बीमार या थके हुए हैं तो गाड़ी न चलाएं। पहले ट्रैफिक लाइट देखें फिर रुकें या आगे बढ़ें, हमेशा बाईं ओर चलें। चौराहों पर गति कम रखें। डॉ. भूपेंद्र कुमार, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरभि श्रीवास्तव, डॉ. अनु महाजन आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...