सहारनपुर, फरवरी 25 -- पूरनमल रामलाल डिग्री कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के एक दिवसीय शिविर में स्वयंसेवकों को मतदान की प्रक्रिया से अवगत कराया गया और 18 साल की उम्र वाले सभी युवाओं को अपना वोटर कार्ड बनवाने को प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. पवन कुमार बंसल ने स्वयंसेवकों से मतदाताओं को उनके अधिकार एवम् कृतव्यों से अवगत कराते हुए अपनी मनपसंद सरकार चुनने के प्रति जागरुक करने की सलाह दी। कार्यक्रम अधिकारी डा. रामकुमार, डॉ. धीरेन्द्र कुमार, हेमन्त गुप्ता, नफे सिंह, सलीम आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.