प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 17 -- कुंडा, संवाददाता। मदन मोहन मालवीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कालाकांकर में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों, एनसीसी के कैडेटों ने संयुक्त रुप से नारी शक्ति वंदन अधिनियम जागरूकता रैली निकाली। इसके बाद हुई संगोष्ठी में नारी शक्ति वंदन पर चर्चा की गई। प्रो.प्राचार्य डॉ. शिवम श्रीवास्तव ने कहा कि यह अधिनियम भारतीय समाज एवं राजनीति को और सशक्त बनाएगा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में 33 प्रतिशत महिलाओं के प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करता है। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य संसद के निम्न सदन अर्थात लोकसभा में महिलाओं के लिए लाए गए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने के लिए लाए गए बिल पर जानकारी देना रहा। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण विधेयक भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक ऐतिहासिक अध्याय: डॉ. आरुषि निशंक इस मौके पर ए...