स्वयंभू बाबा का खूनी खेल, शनि अमावस्या पर पूजा और फिर कर दी हत्या; गिरफ्तार
नई दिल्ली, मई 18 -- महाराष्ट्र के धुले जिले से अंधविश्वास के एक बेहद संगीन मामला सामने आया है। यहां शनि अमावस्या के दिन एक स्वयंभू आश्रम में ही एक महिला और पुरुष की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक किसी अनुष्ठान के बाद इस अपराध को अंजाम दिया गया है। आरोपी की पहचान योगेश उर्फ भैया बापू खैरनाकर के तौर पर की गई है। सिकरी तालुका के जैताने गांव में उसकी एक गौशाला भी है। मरने वालों की पहचान जयश्री रजनीकांत काकुस्ते के तौर पर की गई है। वे सिकरी तालुका के ही कासारे गांव के रहने वाले हैं। इसके अलावा महला के दोस्त अक्षय गंगाधर सोनवाने की भी हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक जयश्री नौकरी और पारिवारिक विवाद की समस्या को लेकर आश्रम पहुंची थी। 16 मई को अपने दोस्त अक्षय के साथ किसी विशेष पूजा के लिए वह खैरनार के आश्रम में गई थी। पुलिस ने बताया कि पूजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.