स्वनिधि योजना के लाभार्थियों के लिए 30 तक चलेगा लोक कल्याण शिविर
गोरखपुर, जून 10 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से 30 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को नगर निगम में लगे लोक कल्याण शिविर में प्रथम ऋण के लिए 18, द्वितीय ऋण के लिए 12 और तृतीय ऋण के लिए सात आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा छह लोगों ने क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया, जबकि 10 लाभार्थियों की विभिन्न योजनाओं के लिए पात्रता निर्धारण के लिए प्रोफाइलिंग की गई। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) ने बताया कि जो पटरी व्यवसायी प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे किसी भी कार्य दिवस में डूडा अथवा संबंधित नगर निकाय कार्यालय पहुंचकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। यह भी पढ़ें- 30 जून तक निगम के प्रमुख स्थलों पर लगेगा लोक कल्याण मेला नगर आयुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.