स्वनिधि योजना के तहत फुटपाथ दुकानदारो को दिया गया लोन
सिमडेगा, जून 30 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि।नगर परिषद के द्वारा सोमवार को नगर भवन में स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारंभ मुख्य रुप से उपस्थित नप अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा, उपाध्यक्ष दीपक रिंकू, श्रम निरीक्षक, नगर प्रबंधक अर्पण इंदवार एवं वार्ड सदस्यों के द्वारा दीप जलाकर किया गया। महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर एवं फुटपाथ दुकानदारों के बीच स्वनीधि योजना के तहत बैंको के माध्यम से लोन का वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नप अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा ने कहा कि नप फुटपाथ दुकानदारों को सुविधा देने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि स्वनिधि योजना के तहत फुटपाथ दुकानदारो को दस हजार से लेकर 50 हजार रुपए तक का लोन बिना किसी गारंटी के मिल रहा है। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत निगम क्षेत्र के शत-प्रतिशत पथ विक्रेताओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.