गोरखपुर, जून 24 -- गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से नगर निगम गोरखपुर परिसर में जनपद स्तरीय स्वनिधि महोत्सव का आयोजित हुआ। उद्घाटन महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट वेंडरों से स्वनिधि योजना का अधिकाधिक लाभ लेने और महानगर को ‌स्वच्छ रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और जल संरक्षण में सहयोग करने का आह्वान किया।महोत्सव की गतिविधियाँ महोत्सव में ऋण वितरण, डिजिटल भुगतान, वित्तीय साक्षरता और उत्कृष्ट वेंडरों के सम्मान सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। नगर आयुक्त अजय जैन ने लाभार्थियों से समय पर ऋण चुकाने की अपील की। कहा कि इससे भविष्य में उच्च श्रेणी के ऋण प्राप्त करने में सुविधा होगी। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न बैंकों एवं वित्तीय ...