हरिद्वार, जून 20 -- नगर निगम हरिद्वार परिसर में स्वनिधि महोत्सव एवं जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर किरन जैसल एवं नगर आयुक्त नन्दन कुमार ने संयुक्त रुप से किया। महोत्सव में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों ने अपनी सफलता की कहानियां साझा की। समय पर ऋण अदायगी करने वाले लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंक अधिकारियों एवं बैंकर्स को भी सम्मानित किया गया। मेयर किरन जैसल ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना रेहड़ी-पटरी और छोटे कारोबारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम बनी है। उन्होंने लाभार्थियों से समय पर ऋण चुकाकर योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। नगर आयुक्त नन्दन कुमार ने कहा कि नगर निगम पात्र लो...