सोनभद्र, जून 19 -- सोनभद्र,संवाददाता। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत एक माह तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद सोनभद्र में शुक्रवार को स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने की। इस दौरान रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को विभिन्न सुविधाओं का लाभ प्रदान करते हुए योजना के विस्तार और नए प्रावधानों की जानकारी दी गई। नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार ने पीएम स्वनिधि योजना का पुनर्गठन करते हुए इसे मार्च 2030 तक विस्तार देने का निर्णय लिया है। योजना का उद्देश्य रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाना, डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देना तथा उनके सामाजिक-आर्थिक उत्थान को सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत पहली ऋण किस्त की राशि 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजा...