बुलंदशहर, जून 21 -- बुलंदशहर। प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के छह वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को डूडा बुलंदशहर द्वारा स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। योजना के लाभार्थी पथ विक्रेताओं और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल और परियोजना अधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार सिंह मौजूद रहे। सभासद और डूडा के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे। महोत्सव के दौरान योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेहड़ी, पटरी और ठेला संचालकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, डिजिटल लेन-देन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पथ विक्रेताओं और विभागीय कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। यह भी...