प्रयागराज, नवम्बर 13 -- भाजपा यमुनापार की ओर से गुरुवार को 'आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान- प्रोफेशनल सम्मेलन' पार्टी के सिविल लाइंस कार्यालय में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि जब जनता ने देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में मजबूत वैचारिक सरकार दी तब से स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत का अभियान अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ा है। भारत आज विश्व में खादी उत्पादन में शीर्ष पर है, और 'मेक इन इंडिया' की अवधारणा ने देश को नई दिशा दी है। प्रबुद्ध समाज से अपील की कि जनमत को जोड़कर देश की विध्वंसकारी शक्तियों से बचाने की जिम्मेदारी अधिवक्ता एवं प्रबुद्ध वर्ग की है। अमेरिका जैसे देशों को भारत की मजबूती और प्रगति रास नहीं आती, लेकिन भारत को कोई तोड़ नहीं सकता। हमारे पास संस्कार, संकल्प और स्वदेशी का बल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.