रुडकी, जनवरी 12 -- रुड़की। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको नमन किया। इस अवसर पर स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं को सम्मानित भी किया। रुड़की नगर निगम के मुख्य द्वार से भाजयुमो जिलाध्यक्ष विभोर सेठी के नेतृत्व में शुरू हुई दौड़ का उद्घाटन भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर मधु सिंह और विधायक प्रदीप बत्रा ने किया। उन्होंने कहा स्वामी विवेकानंद का उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत का संदेश देश की मजबूत नींव के लिए युवाओं को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.