स्वदेशी व्यापारी जुटान मंच की बैठक आज
लखनऊ, मई 15 -- लखनऊ। देश के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को एक मंच पर एकत्रित कर व्यापारी उद्यमियों की ज्वलंत समस्या का निराकरण करने के लिए स्वदेशी जागरण मंच ने स्वदेशी व्यापारी जुटान मंच तैयार किया है। इस मंच की राष्ट्रीय पदाधिकारी की पहली बैठक 16 एवं 17 मई को ऐशबाग रोड स्थित होटल स्काई हाई में आयोजित की जा रही है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुरेश छबलानी ने बताया कि स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय संघटक, कश्मीरी लाल एवं सहसंगठक सतीश कुमार बैठक में भाग लेने के लिए लखनऊ पहुंच गए हैं। यह भी पढ़ें- नगर निगम और बिजली विभाग की समस्याएं उठाईं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.