हरदोई, सितम्बर 3 -- हरदोई। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के 33वें स्थापना दिवस पर लखनऊ में आयोजित होने वाले स्वदेशी व्यापारी कुंभ में भाग लेने के लिए गुरुवार को सैकड़ो की तादाद में व्यापारी रवाना हुए जिलाध्यक्ष अब्बाद हुसैन ने कहा कि स्वदेशी व्यापारी कुंभ केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि स्वदेशी को अपनाने, स्थानीय व्यापार को मजबूत बनाने तथा व्यापारी समाज की समस्याओं और अधिकारों की आवाज को सशक्त करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। सभी व्यापारियों ने एक स्वर में स्वदेशी अपनाने, व्यापारी एकता को मजबूत करने और व्यापारियों के सम्मान व अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया। रैली में युवा जिला अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष मनीष चौहान, जिला महामंत्री दुर्गेश गुप्ता, वरिष्ठ व्यापारी नेता अनोज मिश्रा, नीरज द्विवेदी, अमर रस्तोगी, शिव सेवक...