लखनऊ, अगस्त 13 -- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के स्थापना दिवस पर 03 सितंबर को स्वदेशी व्यापारी मंच के तत्वावधान में लखनऊ में स्वदेशी व्यापारी कुंभ आयोजित होगा। इसकी तैयारियों को लेकर जिमखाना क्लब कैसरबाग में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल की अध्यक्षता में बैठक हुई। संदीप बंसल ने कहा कि 12 राज्यों और उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों से व्यापारी प्रतिनिधि कुंभ में पहुंचेंगे। तैयारियों के लिए प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप अग्रवाल, मुख्य संरक्षक सुरेश अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विक्की लखमानी, अरुण कुमार मिश्रा, जावेद बेग, एकता अग्रवाल और अनुज गौतम के नेतृत्व में संचालन समिति गठित की गई। बताया कि 16 अगस्त से प्रदेश के सभी जनपदों में पदयात्राएं शुरु होंगी। लखनऊ में पहली पदयात्रा अमीनाबाद में होगी। बैठक में राजीव कक्कड़, दी...