रांची, मई 2 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि स्वदेशी का मतलब स्वयं उत्पादित वस्तुएं होती हैं। देश के भीतर उत्पादित वस्तुओं को अधिक से अधिक बढ़ावा मिले, यह हम सभी की जिम्मेदारी है। राज्य सरकार स्वदेशी वस्तुओं को निरंतर प्रमोट कर रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी स्वदेशी को अपनाया तथा स्वदेशी अपनाने के प्रति देशवासियों को प्रेरित किया। वे रांची के ऑड्रे हाउस में आयोजित तीन दिवसीय सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला-2026 के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वदेशी मेला न केवल स्थानीय कारीगरों, हस्तशिल्पियों और उद्यमियों को एक सशक्त मंच प्रदान करता है, बल्कि यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने का भी सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री ने इ...