सीवान, दिसम्बर 19 -- सीवान, एक संवाददाता। भाजपा की ओर से जीरादेई विधानसभा क्षेत्र के मैरवा स्टेशन परिसर में स्वदेशी संकल्प-आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के प्रति जागरूक करना तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना रहा। भाजपा नेता अनुरंजन मिश्रा ने कहा कि आज देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की सबसे बड़ी जरूरत है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुंदन सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आत्मनिर्भर भारत का जो सपना देखा था, उसे आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी साकार करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत तभी संभव है, जब हम विदेशी उत्पादों पर निर्भरता कम कर स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता दें। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.