नई दिल्ली, जुलाई 15 -- भारत स्वदेशी परमाणु रिएक्टर कार्यक्रम के लिए 28 हजार करोड़ रुपये का अबतक का सबसे बड़ा न्यूक्लियर आइलैंड इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन टेंडर जारी करेगा। इससे परमाणु ऊर्जा क्षमता को गति मिलेगी। परियोजना में 700 मेगावाट क्षमता वाले चार परमाणु रिएक्टर स्थापित किए जाएंगे। न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) ने बताया कि स्वदेशी प्रेशराइज्ड हेवी वाटर रिएक्टर कार्यक्रम के तहत ये प्रक्रिया पूरी होगी। एनपीसीआईएल की सहायक कंपनी तथा एनपीसीआईएल और एनटीपीसी लिमिटेड के संयुक्त उपक्रम अनुशक्ति विद्युत निगम लिमिटेड, माही बांसवाड़ा राजस्थान परमाणु ऊर्जा परियोजना की यूनिट 1 से 4 के लिए न्यूक्लियर आइलैंड मेगा ईपीसी पैकेज के लिए टेंडर जारी होगा। यह भी पढ़ें- HPCL Apprentice 2026: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स ...