लखनऊ, अगस्त 20 -- लखनऊ, संवाददाता। नेशनल पीजी कॉलेज में 'भारतीय ज्ञान प्रणाली एवं सुशासन के माध्यम से सतत विकास के मार्ग' विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा परिषद की ओर से प्रायोजित संगोष्ठी में प्रशासकों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, विद्वानों और विद्यार्थियों ने विकसित भारत के निर्माण में भारतीय ज्ञान प्रणाली, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, स्वदेशी नवाचार, उद्यमिता, सतत विकास और सुशासन की भूमिका पर विचार-विमर्श किया। प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि विकसित भारत की परिकल्पना संतुलित और सतत विकास मॉडल पर आधारित होनी चाहिए। इसमें भारत की समृद्ध बौद्धिक एवं सांस्कृतिक विरासत के साथ आधुनिक विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार का समन्वय आवश्यक है। यह भी पढ़ें- भारतीय ज्ञान परंपरा पर एमएमटीटीसी की आठ दिवसीय व्या...