स्वदेशी तकनीक से ही आत्मनिर्भर बनेगा देश : प्राचार्य
मुजफ्फरपुर, मई 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। लंगट सिंह कॉलेज के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं बीसीए विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर भारत का तकनीकी उत्कर्ष विषय पर केंद्रित भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी मेधा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने राष्ट्र की प्रगति में टेक्नोलॉजी के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि आज हम उस दौर में हैं, जहां टेक्नोलॉजी राष्ट्रीय संप्रभुता का आधार बन चुकी है। उन्होंने शोध और नवाचार पर बल देते हुए कहा कि आने वाला समय डेटा और चिप-डिजाइनिंग का है। जब तक हम स्वदेशी तकनीक और मौलिक नवाचार को बढ़ावा नहीं देंगे, तब तक वैश्विक मंच पर अग्रणी भूमिका निभाना चुनौतीपूर्ण होगा। यह भी पढ़ें- क्विज व पेंटिंग प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.